Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized सर्जरी के अभाव में हीमोफीलिया के मरीजों की नहीं जाएगी जान

सर्जरी के अभाव में हीमोफीलिया के मरीजों की नहीं जाएगी जान

चंंडीगढ़़: मेडिकल साइंस ने समय के साथ इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के अभाव में अब हीमोफीलिया के मरीजों की जान नहीं जाएगी, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, पीजीआई के विशेषज्ञों ने हीमोफीलिया के मरीजों की सर्जरी का तरीका ढूंढ लिया है। पीजीआई के हेमेटोलॉजी विभाग में हीमोफीलिया ग्रस्त ऐसे 10 मरीजों की सफलतापूर्वक सर्जरी की भी जा चुकी है, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और उन्हें सर्जरी की बेहद जरूरत थी।
विभाग के डॉ. अरिहंत जैन के नेतृत्व में हीमोफीलिया ग्रस्त मरीजों के घुटना प्रत्यारोपण, ब्रेन सर्जरी, फ्रैक्चर सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनना बंद हो जाता है। जब शरीर का कोई हिस्सा कट जाता है तो खून में थक्का बनाने के लिए जरूरी घटक खून में मौजूद प्लेटलेट्स से मिलकर उसे गाढ़ा कर देते हैं। इससे खून का बहना अपने आप रुक जाता है। जिन लोगों को हीमोफीलिया की बीमारी होती है, उनमें खून का थक्का बनाने वाले घटक बहुत कम हो जाते हैं। ऐसे में शरीर का कोई भी हिस्सा कटने पर खून देर तक बहता रहता है और थक्का नहीं जमता। हीमोफीलिया ‘ए’ में फैक्टर 8 की कमी होती और हीमोफीलिया ‘बी’ में फैक्टर 9 की कमी होती है। दोनों ही खून में थक्का बनाने के लिए जरूरी हैं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...