Thursday, June 11, 2026
Home Uncategorized लापरवाह उम्मीदवार को मौका दिया गया तो भर्ती प्रक्रिया हो जाएगी एंडलेस:...

लापरवाह उम्मीदवार को मौका दिया गया तो भर्ती प्रक्रिया हो जाएगी एंडलेस: हाईकोर्ट

चंंडीगढ़़: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि हरेक याची को भर्ती आयोग की वेबसाइट को लगातार जांचना चाहिए। यह अहम टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने फूड प्रोडक्शन ऑफिसर पद की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दाखिल याचिका को खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट ने कहा कि यह विज्ञापन में था कि आवेदक को अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। जो आवेदक सतर्क थे उन्होंने वेबसाइट पर मौजूद जानकारी का अनुसरण किया और भर्ती के अगले स्तर पर पहुंच गए। जो कैंडीडेट्स सतर्क नहीं थे और अपने लापरवाह रवैये के कारण अवसर गंवा रहे वे केवल अपनी योग्यता के आधार पर सतर्क रहें और भर्ती के अगले चरण तक पहुंच चुके व्यक्ति को वंचित करने के लिए कोर्ट का सहारा नहीं ले सकता। यदि ऐसे व्यक्ति को मौका दिया गया तो यह भर्ती की प्रक्रिया को अंतहीन बना देगा।
याचिका दाखिल करते हुए करनाल निवासी गौरव सांगवान ने बताया कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने फूड प्रोडक्शन ऑफिसर के 4 पद भरने के लिए आवेदन मांगे थे। याची ने इस नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लिया और भर्ती के अगले चरण तक पहुंच गया। इसके बाद आयोग ने दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए आवेदकों को दो अवसर दिए। इन दोनों अवसरों के बावजूद याचिकाकर्ता अपने दस्तावेजों को अपलोड करने में नाकामयाब रहा।

 

- Advertisment -

Most Popular

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत… 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई...

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...