Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized व्हाट्सअप पर फालतू के मैसेजेस से मिलेगा छुटकारा

व्हाट्सअप पर फालतू के मैसेजेस से मिलेगा छुटकारा

चंडीगढ़: व्हाट्सअप पर फालतू के मैसेजेस से छुटकारा मिलना तय है। इसके लिए एडमिन को विशेष पावर मिलेगी। जानकारी के अनुसार, व्हाट्सअप ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसमें ग्रुप के मेंबर्स और एडमिन्स को अब ज्यादा पावर होगी। इस फीचर के रोल आउट होने के बाद ग्रुप चैट के मेंबर उन मैसेज के खिलाफ एक्शन ले सकेंगे और रिपोर्ट कर सकेंगे जो उन्हें गलत लगेंगें। कंपनी ने इस फीचर को सेंड फॉर एडमिन रिव्यू नाम दिया है। नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर की मदद से ग्रुप में आने वाले किसी भी मैसेज को लेकर मेंबर्स रिपोर्ट कर सकते हैं और उस मैसेज को एडमिन के पास रिव्यू के लिए भेजा जा सकता है। एडमिन के पास यह पावर होगी कि वह इस मैसेज को ग्रुप से हटा सकता है या फिर उसे रिपोर्ट कर सकता है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। माना यही जा रहा है कि व्हाट्सअप इस फीचर को ग्रुप मैनेजमेंट को बढ़ाने के उद्देश्य से ला रहा है। इसका उद्देश्य ग्रुप में बातचीत और मैसेजिंग का एक सम्मानजनक माहौल बनाना है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...