Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized मेयर कुलभूषण पहुंचे सेक्टर-9 में आगजनी वाला मौका देखने

मेयर कुलभूषण पहुंचे सेक्टर-9 में आगजनी वाला मौका देखने

पंचकूला। बीती रात यहां सेक्टर-९ की खोखा मार्केट जिसे रेहड़ी मार्केट के नाम से जाना जाता है, में आग लग गई थी जिसमें बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है। शुक्रवार की सुबह मेयर कुलभूषण गोयल मौका देखने पहुंचे और उन्होंने पीडि़त दुकानदारों के साथ हमदर्दी जताई और हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पंचकूला व्यापार संघ के जिला संयोजक रोहित सेन, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान बीबी सिंगल, शिवा मार्केट एसोसिएशन के प्रेज़ीडेंट सुरेंद्र बंसल समेत कुछ पार्षद भी मौजूद थे। बताया गया कि आग करीब 11.15 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी और जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, आग तेजी से फैल चुकी थी।
इस हादसे पर एमएलए व विधानसभा हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने भी अफसोस जताया और प्रभावित दुकानदारों की हर संभव मदद का भरोरसा दिया है। गुप्ता इन दिनों विदेश दौरे पर हैं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...