Saturday, July 11, 2026
Home Uncategorized पहले राष्ट्र फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट होना चाहिए, बेहतर योजना बनाए BCCI: कपिल...

पहले राष्ट्र फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट होना चाहिए, बेहतर योजना बनाए BCCI: कपिल देव

टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट की टीम की जमकर आलोचना हो रही है। भारतीय टीम 2012 के बाद पहली बार किसी टी-20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। अब विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भड़क गए हैं।

उन्होंने ABP न्यूज से कहा, ‘अब हमारे खिलाड़ी देश से ज्यादा IPL को प्राथमिकता देते हैं। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने पर गर्व होना चाहिए। पहले राष्ट्रीय टीम और फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट होनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों को IPL नहीं खेलना चाहिए, लेकिन इसको लेकर BCCI को एक बेहतर योजना बनानी चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि विश्व कप खत्म हो गया तो भारतीय टीम का पूरा क्रिकेट खत्म हो गया। IPL और वर्ल्ड कप के बीच कुछ समय का अंतर होना चाहिए था। आज हमारे खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके मिल रहे हैं, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पाए।’

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...