Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized अंबेडकर जयंती की थी छुट्टी पर पासपोर्ट कार्यालय ने एपाइंटमेंट देकर किया...

अंबेडकर जयंती की थी छुट्टी पर पासपोर्ट कार्यालय ने एपाइंटमेंट देकर किया परेशान

चंडीगढ़: गलती छोटी सी मगर सैंकड़ों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी। हुआ यूं कि चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पासपोर्ट कार्यालय में शुक्रवार को बहुत से लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंचे तो पता चला कि पासपोर्ट कार्यालय अंबेडकर जयंती की छुट्टी होने के कारण बंद है। इस पर लोग भड़क गए और गुस्सा जताने के लिए रोड पर जाम लगा दिया। बताया गया कि व्हाट्सअप मैसेज देकर भी १४ तारीख को आने का कहा गया। जाहिर है कि पहले तो एपाइंटमेंट देने वाले और फिर मैसेज देने वाले ने छुट्टी का ध्यान नहीं रखा।
जानकारी के अनुसार, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से करीब चार सौ लोग सुबह 8 बजे पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे। पासपोर्ट कार्यालय के गेट पर ताला लगा हुआ मिला। गेट के बाहर नोटिस लगा था जिसमें लिखा हुआ था कि अंबेडकर जयंती होने के कारण पासपोर्ट कार्यालय बंद रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...