Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized कुछ घंटों में पैसा डबल करने के चक्कर में डूबी कमाई

कुछ घंटों में पैसा डबल करने के चक्कर में डूबी कमाई

चंडीगढ़: जमाना हाईटेक और इंटरनेट का है। काम तेजी से हो रहे हैं तो फ्रॉड भी बड़े-बड़े और मिनटो में हो रहे हैं। जरुरत है तो समझदार बनने की वर्ना खू-पसीने की गाढ़ी कमाई मिनटो में डूब सकती है। और ऐसा हुआ भी है।-
ये मामला सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में है सो जनहित में आप से शेयर किया जा रहा और मकसद सिर्फ यही है कि आप कभी ऐसे फ्रॉड का शिकार न हों।
जानकारी के अनुसार, मुंबई में रहने वाले 27 साल के एक शख्स ने पुलिस थाने में अपने साथ हुई ठगी की एफआईआर दर्ज कराई. है। बताया गया कि उसके साथ टेलीग्राम पर ठगी हुई है। उससे करीब एक लाख रुपये ठग लिए गए हैं। मसला लालच में आने का है और कहावत भी तो है कि – लालच बुरी बला है।
ठगी का शिकार हुए इस शख्स से टेलीग्राम पर ठगों ने संपर्क किया। उन्होंने पैसे मांगे और कहा कि उसके बदले वे शख्स को जबरदस्त रिटर्न देंगे। ठगों ने फिर फंसाने के लिए कुछ ऐसा भी किया कि शख्स को यकीन हो गया कि उसको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
ठगों ने सबसे पहले शख्स से एक हजार रुपये मांगे। उसका टेलीग्राम के जरिए एक अकाउंट भी खोला गया। टेलीग्राम अकाउंट में थोड़ी देर बाद 1620 रुपये दिखने लगे। पीडि़त व्यक्ति को यकीन हो गया कि उसके पैसे बढ़ जाएंगे। फिर ठगों ने उससे एक लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये जमा कर दिए। थोड़ी देर बाद फिर से टेलीग्राम अकाउंट में 2 लाख 2० हजार रुपये दिखने लगे। अब शिकायतकर्ता ने ये पैसे विद्ड्रॉ करने के बारे में सोचा लेकिन वह पैसे निकाल नहीं पाया। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हो गया है। इसके बाद शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सो पाठको आप बचकर रहिएगा। कभी कोई लालच दे तो फंसना नहीं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...