Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized पंजाब पुलिस की चंडीगढ़ से तोप चोरी, वज़न था 300 किलो तक

पंजाब पुलिस की चंडीगढ़ से तोप चोरी, वज़न था 300 किलो तक

चंडीगढ़: चोरों के हौंसले चंडीगढ़ में किस कद्र बढ़ चुके हैं, इसकी बानगी मिलती है पंजाब पुलिस की तकरीबन तीन सौ किलो वज़नी तोप चोरी होने से। यानी चोरों को ये डर नहीं कि अगर पुलिस के हत्थे चढ़े तो कुटापा कितना चढ़ेगा।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 1 स्थित पंजाब आम्र्ड पुलिस के 82वीं बटालियन की गजटेट आफिसर्स मेस के गेट पर करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी हैैरीटेज तोप चोरी हो गई। यह तोप देश के आजाद होने से पहले की और इसे डेमो के लिए गेट के पास रखा गया था। संबंधित अधिकारियों द्वारा चोरी की रिपोर्ट सेक्टर-3 थाना में दर्ज करा दी गई है। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि जहां ये तोप थी, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और क्यों?
और..चोरों की संख्या पांच-सात तक हो सकती क्योंकि तोप का वज़न बहुत था और वो वाहन कौन सा लाए होंगे?

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...