Saturday, July 11, 2026
Home Haryana पंचकूला से कांग्रेस के चंद्रमोहन 1976 वोट से चुनाव जीते

पंचकूला से कांग्रेस के चंद्रमोहन 1976 वोट से चुनाव जीते

पंचकूला। पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता को क्लोज़ मार्जिन से हराया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार चंद्रमोहन 1976वोट से जीते हैं। (ये आंकड़ा डीपीआईआरओ की जानकारी के आधार पर है)।
चंद्रमोहन पहले भी चार बार विधायक (पंचकूला के कालका विधानसभा सीट का हिस्सा रहते समेत) रह चुके हैं और पिछली बार २०१९ के चुनाव में तकरीबन ५६सौ वोट से चुनाव हार गए थे। तब भी चंद्रमोहन का मुकाबला ज्ञानचंद गुप्ता के साथ ही था।
गुप्ता 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार विधायक बने थे। वे इस बार भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त चल रहे थे क्योंकि उन्हें लगता था कि बतौर स्पीकर विधानसभा हरियाणा के उन्होंने पंचकूला में भरपूर विकास करवाया और वोटर्स इस बात को तवज्जो देंगे। उन्ळोंने सार्वजनिक तौर पर दावा किया था कि तकरीबन ५ हज़ार करोड़ रूपए पंचकूला जिले में विकास पर खर्च हुए हैं।
पर… वोटर्स ने इस बार कांग्रेस के चंद्रमोहन के प्रति झुकाव दिखाया। ज्ञानचंद गुप्ता की हार के लिए कौन से बड़े कारण रहे हैं, पार्टी मंथन करके साझा कर सकती है वर्ना गुप्ता तो अपने लेवल पर जरूर समीक्षा करेंगे।उधर, , कालका से भाजपा की शक्तिरानी शर्मा चुनाव जीत गई हैं।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...