Thursday, November 12, 2026
Home Uncategorized कश्मीर में सुरक्षा पर गृह मंत्री अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग

कश्मीर में सुरक्षा पर गृह मंत्री अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग

श्रीनगर: गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) आज (शनिवार) से 3 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हैं. अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद अमित शाह का ये पहला कश्मीर दौरा (Amit Shah Kashmir Visit) है. गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में सुरक्षा के हवाले से एक अहम बैठक की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके अलावा गृह मंत्री आज श्रीनगर से शारजाह विमान सेवा की शुरुआत भी करेंगे.

कई मायनों में खास है गृह मंत्री का दौरा

गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा कई मायनों में खास है. पहला तो ये कि कश्मीर घाटी में लगातार लोगों की टारगेट किलिंग हुई है. दूसरा ये कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से गृह मंत्री का ये पहला दौरा है. अमित शाह के दौरे को लेकर जम्मू-कश्मीर में खासी तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है.

शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों से गृह मंत्री की मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं. श्रीनगर में उन्होंने शहीद इंस्पेक्टर परवेज के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. जून महीने में आतंकियों ने इंस्पेक्टर परवेज अहमद की हत्या कर दी थी. गृह मंत्री ने परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ है.

कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है. अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ अहम बैठक की. अमित शाह के दौरे को देखते हुए कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है.

 

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...