Thursday, April 30, 2026
Home Uncategorized महेशपुर से भी बड़ा अंडरपास बनेगा पंचकूला सेक्टर-12/12ए और 20/21 रोड...

महेशपुर से भी बड़ा अंडरपास बनेगा पंचकूला सेक्टर-12/12ए और 20/21 रोड वाला, पीआर-7 का पार्ट बनेगा ये लिंक

पंचकूला। इंतजार खत्म हुआ। एनएचएआई ने सेक्टर-12/12ए और 20/21 की डिवाइडिंग रोड्स को जीरकपुर-परवाणू हाइवे (एनएच-5) के नीचे से सीधा लिंक देने के प्रोजेक्ट पर भी काम करना शुरू कर दिया है। देखिए तस्वीर-जो दो अंडरपास (आने-जाने के लिए अलग-अलग) बनने हैें, उसके रास्ते में आने वाले पेड़ काटने की शुरूआत कर दी गई है।
भारत सरकार और हरियाणा सरकार के साझे प्रोजेक्ट की लागत 52 करोड़ से ज्यादा है जिसमें से 75 प्रतिशत रकम भारत सरकार, एनएचएआई के जरिए खर्च करेगी बाकी हरियाणा सरकार देगी। जो दो अंडरपास बनने, उनकी लागत तो ३४ करोड़ आएगी, बाकी रकम यूटिलिटीज की शिफ्टिंग/इंस्टालेशन पर खर्च होनी है।

बनने जा रहे दोनों अंडरपास महेशपुर की तर्ज पर ही बनेंगे यानी ट्रैफिक हाइवे के नीचे से आएगा-जाएगा, लेकिन खास बात ये है कि इनके साइज महेशपुर से कुछ बड़े होंगे। जानकारी के अनुसार दोनों अंडरपास 60-60 मीटर के होंगे और इसकी वजह 12/12ए और 20/21 की सड़क का गमाडा के पीआर-7 प्रोजेक्ट का पार्ट होना है। लिहाजा अंडरपास की ऊंचाई और चौड़ाई महेशपुर की तुलना में ज्यादा बड़ी ली जा रही ताकि हैवी ट्रैफिक भी आसानी से आ जा सके।
एनएचएआई आफिस के अनुसार कृषि भवन के साथ लगते सेक्टर-21 के मैंगों गार्डन के तकरीबन 40-50 पेड़ नई बनने जा रही सड़क के दायरे में आएंगे, सो काटे जाएंगे। सारा प्रोजेक्ट कम्पलीट होने में 1 साल तक का समय लग जाएगा, लेकिन इसका फायदा पंचकूलावासियों को बहुत ज्यादा होगा।

34 करोड़ रूपए की लागत से 12/12ए और 20/21 की रोड को जीरकपुर-परवाणु हाईवे (एनएच-5) बनने जा रहा ये आने-जाने के लिए अलग-अलग अंडरपास, गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पीआर-7 कारिडोर का पार्ट बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर पर सिर्फ पंचकूला और जीरकपुर एरिया में ही काम बाकी है।

पीआर-7 कारिडोर के तहत खरड़-मोहाली-चंडीगढ़-पंचकूला-जीरकपुर के बीच एक ऐसी रोड का लिंक होगा जिसे जब चाहे किसी बड़ी इमरजेंसी के लिए चंद सेकंड्स में रूटीन के ट्रैफिक से खाली कराया जा सकेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...

पीजीआई के अध्ययन में खुलासा: शिशुओं के दिमाग के विकास के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी, कमी से ग्रोथ पर असर

Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह सामने आया...

Panchkula: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात...

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...