Sunday, November 22, 2026
Home Uncategorized पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 11 नए जजों ने शपथ ली

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 11 नए जजों ने शपथ ली

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को 11 नए जज मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश ने 11 वकीलों को हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई है।
इसी के साथ ही हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 46 से बढ़कर 57 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार को सुबह 10 बजे शपथग्रहण समारोह में पहुंच कर निधी गुप्ता, संजय वशिष्ठ, त्रिभुवन दहिया, नामित कुमार, हरकेश मनुजा, अमन चौधरी, नरेश सिंह शेखावत, हर्ष बुंगर, जगमोहन बंसल, दीपक मनचंदा और आलोक जैन को शपथ दिलाई।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते दिनों ही 13 वकीलों के नाम की सिफारिश की थी। बाद में भारत सरकार से 11 नामों को मंजूरी मिली।
जानकारी के अनुसार, अब 11 जजों के शपथ लेने के बाद भी हाईकोर्ट में अभी भी 28 पद रिक्त हैं। हाईकोर्ट में जजों के 85 स्वीकृत पद हैं।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...