Sunday, September 20, 2026
Home Uncategorized ओम प्रकाश चौटाला की अपील पर सीबीआई को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस...

ओम प्रकाश चौटाला की अपील पर सीबीआई को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया

आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है. दरअसल, ओम प्रकाश चौटाला ने सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. साथ ही 4 साल की जेल की सजा को निलंबित करने की भी मांग की है.

बता दें कि बीते 27 मई को आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर फैसला हुआ था. दिल्ली की स्पेशल सीबीआई अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को  4 साल की सजा सुनाई और पचास लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. इतना ही नहीं, कोर्ट ने चौटाला की चार संपत्तियों को भी जब्त करने का आदेश दिया था.

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...