Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच: भगवंत मान

हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की उनके परिजनों की मांग स्वीकार कर ली है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती करने के मामले में डीजीपी से स्पष्टीकरण भी मांगा है. पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उनके पिता बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक पत्र लिखकर मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की थी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि पंजाब सरकार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराएं. बलकौर​ सिंह ने अपने पुत्र की हत्या को गैंगवार से जोड़ने के लिए पंजाब के डीजीपी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की भी मांग की थी. उन्होंने कहा कि उनके पुत्र की हत्या को गैंगवार से जोड़ना गलत है. अपने पत्र में सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लिखा है कि राज्य सरकार की नाकामियों के कारण मेरा पुत्र हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया है.

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...