Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized CM खट्टर से मिले अमरिंदर सिंह, कहा- इंतजार कीजिए

CM खट्टर से मिले अमरिंदर सिंह, कहा- इंतजार कीजिए

पंजाब चुनाव (Punjab Elections 2022) से पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है. कांग्रेस (Congress) से अलग होने के बाद वह लगातार गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. सोमवार को उन्‍होंने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (ML Khattar) से उनके आवास पर मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद उन्‍होंने कहा है कि यह शिष्‍टाचार मुलाकात थी.

मुलाकात के बाद उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘सदस्‍यता अभियान काफी अच्‍छा चल रहा है. इंतजार कीजिए हमारा गठबंधन ही पंजाब में सरकार बनाएगा.’ बता दें कि इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घोषणा की थी कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में पटियाला सीट से मैदान में उतरेंगे. अमरिंदर सिंह ने अपने फेसबुक पेज ‘पंजाब दा कैप्टन’ पर लिखा था, ‘मैं पटियाला से ही चुनाव लड़ूंगा. पटियाला पिछले 400 साल से हमारे साथ रहा है. मैं इसे (नवजोत) सिद्धू का नहीं होने दूंगा.’

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...