Wednesday, July 1, 2026
Home Tricity हरियाणा के मुख्यमंत्री ने Cardiologist डॉ. अनुराग शर्मा को किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने Cardiologist डॉ. अनुराग शर्मा को किया सम्मानित

चंडीगढ़– नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर प्रसिद्ध और वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग शर्मा को डीएमए हेल्थकेयर अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
अवॉर्ड उन्हें “हृदय रोग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निःस्वार्थ सेवा और समर्पण” के लिए दिया गया।

डॉ. अनुराग शर्मा, वर्तमान में पारस हेल्थ, पंचकूला में चेयरमैन – कार्डियक साइंसेज विभाग के पद पर कार्यरत हैं। वे हृदय रोगों के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखते हैं और अपने क्लिनिकल करियर में कई जटिल एवं दुर्लभ हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज कर चुके हैं। उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें चिकित्सा जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है।

इस सम्मान समारोह का आयोजन डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. शर्मा ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है और यह मुझे भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...