Wednesday, July 1, 2026
Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे अनिल विज से मिलने

मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे अनिल विज से मिलने

चंडीगढ़- इंतज़ार खत्म हुआ और शुक्रवार की दोपहर को मुख्यमंत्री नायब सैनी अनिल विज, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला उनके घर पहुंचे। विज ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बाद में दोनों नेताओं की बातचीत भी हुई पर बात क्या हुई, ये अब तक खुलासा नहीं हो सका।
गौरतलब है कि विधायक दल की जिस मीटिंग में नायब सैनी को मनोहर लाल की जगह मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की ओर से नेता चुना गया था, विज भी वहां मौजूद थे और मीटिंग अधूरी छोडक़र आ गए थे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विज से दो बार मोबाइल पर बात की थी।
अब इतने दिनों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी विज के घर पहुंचे और उनसे बात की है। बात मान-मनौवल की हुई या फिर लोकसभा चुनाव को लेकर, अभी साफ नहीं हो पाया। पर… ये तो साफ है कि विज की मुख्यमंत्री से मीटिंग आने वाले समय में रंग जरूर दिखा सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...