Wednesday, July 1, 2026
Home Uncategorized मोहाली में खुला लिवर इंस्टीट्यूट, सीएम भगवंत मान ने किया लोकार्पण

मोहाली में खुला लिवर इंस्टीट्यूट, सीएम भगवंत मान ने किया लोकार्पण

चंडीगढ़: मोहाली में पहला सरकारी लिवर इंस्टीट्यूट खुल गया है जिसका लोकार्पण सीएम भगवंत मान ने वीरवार को किया। इसका नाम इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेस है। यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां यूजीआई एंडोस्कोपी, फाईब्रोस्कैन, एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड और ईआरसीपी जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। मोहाली के फेज बी-1 में स्थापित यह संस्था हैपेटोलोजी के क्षेत्र में सुपर-स्पेशलिटी केयर, प्रशिक्षण और अनुसंधान संबंधी अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है। इसमें 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्सें और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों समेत 450 के करीब स्टाफ होगा। यह संस्था टेली-मेडिसिन सेवाओं के जरिये राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों तक पहुंच बनाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...