Wednesday, September 2, 2026
Home Uncategorized पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़ में स्टूडेंट्स यूनियन के चुनावों को लेकर माहौल...

पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़ में स्टूडेंट्स यूनियन के चुनावों को लेकर माहौल गर्माया

पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से सरगर्म हो चुका है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 26 उम्मीदावारों ने दावेदारी ठोंकी है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए 29, महासचिव के लिए 21 और संयुक्त सचिव के लिए 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देखते हैं किसमे केतना है दम्म। जाहिर है कि अब वोटिंग में ज्यादा समय नहीं बचा और जल्द ही साफ हो जाएगा कि पीयू के स्टूडेंट्स ने किस छात्र नेता में विश्वास जताया है। दूसरी तरफ, पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में नामांकन के साथ छात्रसंघ चुनाव का शंखनाद हो गया। इन 11 कॉलेजों में अध्यक्ष पद के लिए 56, उपाध्यक्ष पद के लिए 61, महासचिव पद के लिए 60 और संयुक्त सचिव के लिए 54 उम्मीदवारों ने नाम भरे हैं। छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर पूरे जोर-शोर से उनका नामांकन दाखिल करवाया है।

 

 

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...