Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर...

सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर अंतिम तिथि-डीसी

पंचकूला, 29 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी सुशील सारवान ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों को वर्ष 2024 के सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लिए सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्ति एवं संस्थान 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार नामक एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरुस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन के पात्र होंगे। पुरुस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी व आवेदन के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट  अवार्ड्सडॉटजीओवीडॉटइन पर विजिट कर सकते हैं।
- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...