Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized अमूल दूध प्रति लीटर तीन रुपये महंगा, अब वेरका भी बढ़ाएगा

अमूल दूध प्रति लीटर तीन रुपये महंगा, अब वेरका भी बढ़ाएगा

चंडीगढ़: अमूल कंपनी का दूध महंगा हो गया है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। अब इंतजार है कि वेरका कब से अपने रेट रिवाइज़ करेगा। ऐसा पिछले आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए अंदाज़ लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का एलान कर दिया है। दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी। अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उम्मीद है कि दूध से बने खाद्य पदार्थों के रेट भी रिवाइज़ होंगे।

 

 

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...