Wednesday, July 1, 2026
Home Tricity मनीमाजरा: मकान गिराने पहुंची निगम की टीमें, JCB मशीन पर चढ़ीं महिलाएं

मनीमाजरा: मकान गिराने पहुंची निगम की टीमें, JCB मशीन पर चढ़ीं महिलाएं

चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की टीमें बुधवार सुबह शिवालिक गार्डन मनीमाजरा के पास बने करीब दो दर्जन मकान को तोड़ने के लिए पहुंची हैं। उनके साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी मौजूद हैं। वहीं भाजपा के नेता भी मौके पर आकर जेसीबी मशीनों के सामने बैठ गए हैं और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया है।

मनीमाजरा में जैसे ही मकानों को गिराने के लिए जेसीबी मशीन आगे बढ़ी तो स्थानीय लोगों जिनमें ज्यादातर महिलाएं थी, ने जेसीबी के आगे और ऊपर चढ़कर उसका विरोध किया। इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश भी हो गया जिसके चलते अभी फिर कार्रवाई रोक दी गई है। वहीं मौके पर मौजूद राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का कहना है कि कोर्ट में टीम गई हुई है। वहां इस मामले पर बहस चल रही है, जल्द स्टे मिल जाएगा इसके चलते भी प्रशासन ने अभी कार्रवाई स्थगित की हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...