Wednesday, November 5, 2025
Home Uncategorized रेलवे चला सकता है लंबे रूटों पर भी वंदे भारत टे्रन

रेलवे चला सकता है लंबे रूटों पर भी वंदे भारत टे्रन

देश में रेल मंत्रालय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश में लगा रहता है और ऐसा जरुरी भी क्योंकि रेलवे स्टेशंस इंप्रूव किए जा रहे और वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट टे्रन्स चलाई जा रही हैं।
गौर करने वाली बात है कि इस साल के बजट में भी यात्रियों को बेहतर व्यवस्था देने का खास ख्याल रखा गया है। वंदे भारत की तेज गति और आराम वाले सफर से यात्री अलग ही अनुभव महसूस करते हैं। इसे देखते हुए अब रेलवे लंबी दूरी की वंदे भारत में स्लीपर वंदे भारत बनाने की की तैयारी में है। क्योंकि वंदे भारत टे्रन में चेयर कार की व्यवस्था है, ऐसे में रेलवे ने यात्रियों के रुझान को देखते हुए एक सर्वे किया जिसमें ये देखा गया कि लंबे रूट यानी 4 से 5 घंटे से ज्यादा के सफर में रेलवे यात्रियों को स्लीपर में ज्यादा आराम और सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने उन रूटों पर सर्वे किया जहां यात्रियों की संख्या अधिक है और कमाई के हिसाब से भी वो रूट महत्वपूर्ण हैं। रेलवे फिलहाल ये तय करेगा कि आखिर लंबे रूट जैसे कि दिल्ली से कानपुर, वाराणसी से दिल्ली रूट पर अगर स्लीपर वंदे भारत चलाई जाती है तो उसे राजस्व रूप में कितना फायदा होगा। अभी सर्वे में ये भी देखा जाएगा कि रेलवे अगर कोचेज़ में भी बदलाव करता और स्लीपर जैसी सुविधा वंदे भारत टे्रन में शुरू करता है तो ऐसे में किराए- भाड़े में बदलाव के साथ यात्रियों को अधिक सुविधा कैसे प्रदान की जा सकती हैं।
फिलहाल आने वाला समय बताएगा कि जो सोचा जा रहा है, कितना और कैसे अमल में आएगा और उसका यात्रियों को कितना फायदा मिलेगा।

 

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...