Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized टेलिकॉम कंपनियां अब 2 साल तक रख सकेंगी ग्राहकों के कॉल डेटा...

टेलिकॉम कंपनियां अब 2 साल तक रख सकेंगी ग्राहकों के कॉल डेटा का रिकॉर्ड, सरकार ने बढ़ाई अवधि

इससे पहले, दूरसंचार विभाग (Department of Telecom) के नियमों के तहत दूरसंचार कंपनियों को कम से कम 1 वर्ष के लिए ग्राहकों का कॉल डेटा और इंटरनेट उपयोग रिकॉर्ड रखने की अनुमति थी।

टेलिकॉम कंपनियां अब दो साल तक आपकी कॉल हिस्ट्री को सुरक्षित रख सकेंगी। दूरसंचार विभाग ने सुरक्षा कारणों के चलते ग्राहकों के कॉल डेटा और इंटरनेट उपयोग रिकॉर्ड को संग्रहीत करने की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष कर दी है। लाइसेंस में संशोधन 21 दिसंबर को जारी किए गए थे और 22 दिसंबर को दूरसंचार परमिट के अन्य रूपों के लिए बढ़ा दिए गए थे।

डीओटी के सर्कुलर में कहा गया, ‘‘लाइसेंस धारक, सभी व्यावसायिक रिकॉर्ड/कॉल डिटेल रिकॉर्ड/एक्सचेंज डिटेल रिकॉर्ड/आईपी डिटेल रिकॉर्ड के साथ-साथ नेटवर्क पर हुए संवाद के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखेंगे। इस तरह के रिकॉर्ड सुरक्षा कारणों से कम से कम दो वर्ष के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे।’ यदि इसके बाद डीओटी से कोई निर्देश नहीं मिलता है तो दूरसंचार कंपनियां संग्रहीत डेटा को नष्ट कर सकती हैं।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...