Friday, October 2, 2026
Home Uncategorized इन मांगों को लेकर पंजाब के सीएम चन्नी से मिले किसान

इन मांगों को लेकर पंजाब के सीएम चन्नी से मिले किसान

पंजाब में कांग्रेस सरकार पर कर्जमाफी सहित कई मांगों को लेकर दबाव बनाने के इरादे से विरोध कर रहे किसानों ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखीं। किसान नेता जोगिंदर सिंह के अनुसार, किसानों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया – जिसमें कृषि ऋण माफी, कृषि विरोधी कानून आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करना और राजमार्ग परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा शामिल है।

29 दिसंबर को होगी अगली बैठक 

किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के साथ बैठक में अपने वाहनों की टोल फ्री आवाजाही की भी मांग की। किसानों की मागों को ध्यान में रखते हुए सीएम चन्नी ने आश्वासन दिया कि वह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस संदर्भ में बात करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) एकता उगराहन पंजाब के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि राज्य प्रशासन और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर को होगी। जोगिंदर सिंह ने कहा, “हमने अपनी मांगों को लेकर आज पंजाब के सीएम से मुलाकात की, जिसमें कृषि ऋण माफी, मुआवजा आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। अगली बैठक 29 दिसंबर को है।”

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...