Thursday, February 26, 2026
Home Uncategorized CBSE 10th-12th Exam 2022: 10वीं और 12वीं के छात्रों को झटका, नहीं...

CBSE 10th-12th Exam 2022: 10वीं और 12वीं के छात्रों को झटका, नहीं मिली ये छूट

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद यानी सीबीएसई की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 10th and 12th Term 1 Board Exam) देने वाले छात्रों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से झटका लगा है और कोर्ट ने छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) का विकल्प उपलब्ध कराने का आदेश देने से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सीबीएसई के साथ सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को झटका लगा है.

एग्जाम प्रोसेस में हस्तक्षेप करना उचित नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam) पहले ही शुरू हो गई है. पूरी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना और उसमें बाधा डालना उचित नहीं है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें. अधिकारी अपना काम अच्छे से करें. अब बहुत देर हो चुकी है.

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में कही ये बात (Supreme Court on CBSE 10th-12th Exam)

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद यानी सीबीएसई (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया कि ऑफलाइन मोड से बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए सभी एहतियात बरती गई हैं. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 15000 तक की गई हैं. इसके अलावा परीक्षा की अवधि 3 घंटे से घटाकर 1.5 घंटे की गई है.

- Advertisment -

Most Popular

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...

Red Fort and Chandni Chowk on LeT targets, intel warns of IED blast in national Capital

An intelligence alert has been issued in the national capital after warnings of a potential terrorist threat near the Red Fort, with sources indicating...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...