चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर और कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सतनाम सिंह संधू ने वीरवार को राज्यसभा में बतौर मेंबर के शपथ ग्रहण की। उन्होंने शपथ हिंंदी में ली। इसके बाद वे राज्यसभा के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से मिले। उसी मौके की है ये तस्वीर। गौरतलब है कि संधू को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनकी शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं को देखते हुए राज्यसभा मेंबर नामित किया है।


