Monday, November 2, 2026
Home Uncategorized पंचकूला से अयोध्या तक बस सेवा हुई शुरू

पंचकूला से अयोध्या तक बस सेवा हुई शुरू

पंचकूला। हरियाणा रोडवेज़ ने शुक्रवार से पंचकूला से अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरूआत की। ये बस वाया दिल्ली चलेगी। इसे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वे खुद भी बस में सवार हुए। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत कुछ पार्षद, शहर के गणमान्य लोग और हरियाणा रोडवेज के अधिकारी भी मौजूद थे। गुप्ता ने बताया कि ये बस पंचकूला से ९५९ किलोमीटर का सफर तय कर अयोध्या धाम पहुंचेगी। बीच में दिल्ली, आगरा व लखनऊ भी आएंगे। लिहाजा इन शहरों में जाने वाले लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी इच्छा थी कि पहली बस से वे भी अयोध्याधाम के दर्शनों के लिए जाते लेकिन ऊपर से आदेश हैं कि वीआईपी एंट,ी नहीं होगी। आमजन को ही आने दिया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...