Wednesday, July 1, 2026
Home Uncategorized कड़ी सुरक्षा के साथ हरियाणा विधासभा का तीन द्विवसीय सत्र शुरु हुआ

कड़ी सुरक्षा के साथ हरियाणा विधासभा का तीन द्विवसीय सत्र शुरु हुआ

चंडीगढ़: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हरियाणा में आज, शुक्रवार 15 दिसंबर से विधानसभा का तीन दिवसीय विंटर सेशन शुरू हो गया है। इस बार सुरक्षा जैसी है, पहले कभी नहीं हुई और इसकी वजह तीन दिन पहले संसद में हुई घुसपैठ की घटना है। संयोग से उस घटना के बाद किसी राज्य में सत्र होने का हरियाणा को ही मौका मिला है। जानकारी के अनुसार, इस तीन द्विवसीय सत्र में प्रदेश के अपने स्टेट सांग को मंजूरी मिलेगी। इसके लिए सरकार के पास तीन प्रपोजल्स हैं। तीनों सत्र में बजाए जाएंगे। इसके अलावा सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें हुक्का परोसने पर बैन, कबूतरबाजी जैसे विधेयक भी शामिल हैं। वहीं विपक्षी दल राज्य के मुद्दों को लेकर सरकार को घरेने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सत्ता पक्ष के जवाब से जबरदस्त हंगामे के आसार हैं। विपक्षी दल राज्य में जहरीली शराब कांड, फसल मुआवजा और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। -खबर फाइल फोटो के साथ

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...