Wednesday, July 1, 2026
Home Uncategorized हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हुआ

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हुआ

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हो गया। राज्य में नए साल २०२४ का पहला विधानसभा सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद अभिभाषण पर सदन में सामान्य चर्चा हुई। अब तक की जानकारी अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करेंगे, जिनके पास वित्त मंत्रालय भी है। 23 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। बजट वाले दिन भी दो सीटिंग होंगी। हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा खट्टर अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे। दूसरे सत्र में उसी दिन बजट पर चर्चा शुरू हो जाएगी। 24 व 25 फरवरी को अवकाश रहेगा। 26 फरवरी की सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 26 व 27 फरवरी को बजट पर चर्चा के बाद 27 को दूसरी सीटिंग में बजट को पास करवाया जाएगा। 28 फरवरी को बजट सत्र का अंतिम दिन होगा। इस दिन सदन में विधायी कार्य निपटाए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...