Wednesday, July 1, 2026
Home National दुनिया की पहली CNG बाइक बजाज फ्रीडम-125 लॉन्च, कीमत 95,000 रुपए

दुनिया की पहली CNG बाइक बजाज फ्रीडम-125 लॉन्च, कीमत 95,000 रुपए

बजाज ऑटो ने शुक्रवार को दुनिया की पहली CNG बाइक ‘बजाज फ्रीडम 125’ लॉन्च की। इसकी कीमत 95,000 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। डिलीवरी सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू होगी। बाकी राज्यों में फेज वाइज मिलेगी। राइडर एक बटन से CNG से पेट्रोल और पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकता है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित थे

बाइक को चलाने के लिए दो फ्यूल ऑप्शन यानी, 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक है। दोनों को एक बार फुल कराने से 330 किमी का माइलेज मिलेगा। बजाज फ्रीडम CNG बाइक तीन वैरिएंट में आती है। बाइक के 11 से ज्यादा सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। 10 टन लोडेड ट्रक के नीचे आने पर भी टैंक लीक नहीं हुआ।

बजाज ऑटो के MD राजीव बजाज ने बताया, ‘कंपनी CNG मॉडल के साथ बढ़ते रनिंग कॉस्ट से चिंतित ग्राहकों को टारगेट करेगी। बजाज का कहना है, ‘हम CNG बाइक का एक पोर्टफोलियो बनाएंगे, जिसमें 100CC, 125CC और 150-160CC की बाइक शामिल होंगी।’

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...