Thursday, February 26, 2026
Home Uncategorized कोराना काल में दर्ज 8275 एफआईआर कैंसिल होंगी

कोराना काल में दर्ज 8275 एफआईआर कैंसिल होंगी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कहा कि कोरोना के वक्त में दर्ज की गई 8275 एफआईआर वापस होंगी। इनमें कोरोना के नियम जैसे मास्क लगाना, बाहर निकलना जैसे केस शामिल थे। मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब कांड के मामले में बोलते हुए कहा यमुनानगर शराब केस में सरकार ने सख्त कदम उठाएं। प्रशासन की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों को जेल में डाला गया। आरोपियों पर 2.51 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है, जो उनके लैंड रेवेन्यू से रिकवर किया जाएगा। तीन केस यमुनानगर में दर्ज किए गए जिसमें 19 गिरफ्तारियां हुई। अंबाला में 3 केस दर्ज किए गए और 16 गिरफ्तारियां की गई। चार लोगों को डिफाल्टर घोषित कर उनके 12 वेंडर जोन और 41 सब वेंडर रद्द किए गए। सीएम ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी। जिसके 1964 लाभ पात्रों को 75 करोड़ 10 लाख रुपये खाते में भेजे गए। आज 1159 और अन्य लाभ पात्रों के खाते में 44 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि डाली जा रही है। किसी दुर्घटना में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए यह योजना चलाई गई थी। पांच अलग अलग स्लैब बनाकर अलग अलग आयु वर्गों को 1 लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाती है।

- Advertisment -

Most Popular

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...

Red Fort and Chandni Chowk on LeT targets, intel warns of IED blast in national Capital

An intelligence alert has been issued in the national capital after warnings of a potential terrorist threat near the Red Fort, with sources indicating...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...