Saturday, June 13, 2026
Home Uncategorized मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामनवमी के अवसर पर श्रीमाता मनसा देवी मंदिर...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामनवमी के अवसर पर श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूला, 30 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज राम नवमी के अवसर पर पंचकूला में ऐतिहासिक श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन किए और महामाई का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली व सुख समृद्धि के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री ने देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोंच्चारण के बीच हवन में भाग लिया तथा यज्ञ में आहूतियां डाली। पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान जागरूकता शिविर का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रक्तदाताओं से भी मिले और बैच लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया।
इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, जिला बीजेपी उपायक्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, नरेन्द्र लुबाणा, हरेन्द्र मलिक, सुरश वर्मा, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य बंतो कटारिया, अमित जिंदल, नरेन्द्र जैन, कमल स्वरूप अवस्थी, श्याम लाल बंसल, बोर्ड के एसडीओ राकेश पाहूजा सहित अन्य गणमानय व्यक्ति भी उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत… 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई...

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...