Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized सीएम मनोहरलाल ने संभाली एसएचओ की कुर्सी और..... कहा

सीएम मनोहरलाल ने संभाली एसएचओ की कुर्सी और….. कहा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को एसएचओ की कुर्सी पर बैठे और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। मामला भिवानी के कस्बा तोशाम पुलिस थाना का है जहां सीएम अचानक पहुंच गए और सीधे ही एसएचओ की कुर्सी पर जा बैठे। जानकारी के अनुसार, एसएचओ की कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री के सामने फरियादी की तरह सामने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत बैठ गए। थाने में कुछ देर एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री मनोहर ने रजिस्टरों की जांच की। इसके बाद थाने में स्ट्रांग रूम और पुलिस कर्मचारियों के खाने के मेस का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि पुलिस थानों में आने वाले हर फरियादी की सुनें और उसकी शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई कर न्याय दिलाएं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...