Tuesday, November 4, 2025
Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने पेश किया लोकलुभावन बजट

मुख्यमंत्री ने पेश किया लोकलुभावन बजट

चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश किया। बजट 1.89 लाख करोड़ का है।इन जिलों में नई हवाई पट्टिया विकसित की जाएंगी- गुरुग्राम में हेली-हब/हेली-पोर्ट शुरू किया जाएगा। आठ जिलों जींद, झज्जर, कैथल, पलवल, यमुनानगर रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में स्थायी हेलीपैड के निर्माण के लिए फिज़ीबिल्टी स्टडी की जा रही है।

कुल 450 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी- हरियाणा सिटी बस सेवा निगम लिमिटेड के माध्यम से हाल ही में पानीपत और यमुनानगर में एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो चुकी और करनाल व पंचकूला में मार्च, 2024 के मध्य में शुरू हो जाएंगी। शेष पाच शहरों में जून, 2024 तक सिटी बस सेवाएं शुरू होने की संभावना है। इसके लिए कुल 450 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

लड़कियों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की योजना- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थी परिवारों की संख्या दिसंबर 2022 में 26 लाख थी, जो अब बढ़कर 44 लाख से अधिक हुई है। निर्माण श्रमिकों की बेटियों को उच्चतर शिक्षा दिलाने के लिए 50,000 रुपए वित्तीय सहायता या इलेक्ट्रिक स्कूटर की वास्तविक एक्स-शोरूम कीमत, जो भी कम हो, उस पर इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है।

शहीद के परिवार को एक करोड़ मिलेंगे-

हरियाणा सरकार युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए दी जा रही 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए देगी। शहीद सैनिक चाहे वे किसी भी रक्षा सेवा या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हों। सशस्त्र बलों में और अधिक अधिकारियों और जवानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा के निवासियों को रक्षा और अर्धसैनिक सेवाओं में सेवा के लिए तैयार करने के लिए राज्य में 3 सशस्त्र बल तैयारी संस्थान स्थापित किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...