Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized नई दिल्ली: इंडिया गेट पर बदल गया है बहुत कुछ

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर बदल गया है बहुत कुछ

इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का हिस्सा रही राइफल और सैनिक के हेलमेट को नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) में शिफ्ट किया गया है. एक समारोह के दौरान सशस्त्र बलों ने इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर परम योद्धा स्थल पर शिफ्ट किया. बता दें कि अब 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों के स्मारक को पूरी तरह से नेशनल वॉर मेमोरियल स्थानांतरित कर दिया गया है.

वॉर मेमोरियल में परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को स्थापित किया गया है. चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस की अध्यक्षता में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के एयर मार्शल बीआर कृष्णा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 1971 के युद्ध के शहीद सैनिकों के प्रतीक इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर परम योद्धा स्थल पर ले जाया गया. परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इसे स्थापित किया गया है.

 

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...