Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized इंटरनैशनल ठग गिरोह ने माना तकरीबन 100 करोड़ इन्वेस्ट किए चाइनीज़ कंपनियों...

इंटरनैशनल ठग गिरोह ने माना तकरीबन 100 करोड़ इन्वेस्ट किए चाइनीज़ कंपनियों में

चंडीगढ़। शाबाश चंडीगढ़ पुलिस। जिसने लोन एप के जरिए लोगों को फांसकर ब्लैकमेल करने और मोटी रकम ऐंठने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड किया जो इंटरनैशनल लेवल का है। एसपी केतन बंसल के अनुसार, ये गिरोह दो साल में हवाला के जरिए 100 करोड़ रुपये चीन भेज चुका और इसका खुलासा पूछताछ से हुआ है।
गिरोह ने लोगों से ठगे गए पैसे कुछ भारतीय कंपनियों में भी लगा रखे हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी जांच के लिए लिखेगी।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। वीरवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने भी आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां हासिल कीं हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल थाना ने देशभर के विभिन्न राज्यों से इंटरनैशनल गिरोह के 21 मेंबरों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का मास्टरमाइंड चीनी नागरिक वान चेंघुआ बताया गया है। उससे भी पूछताछ चल रही बातचीत के लिए अनुवादक (ट्रांसलेटर) की मदद ली गई है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...