Sunday, November 22, 2026
Home Uncategorized बैसाखी उत्सव-2023 होगा शुक्रवार की शाम यवनिका सेक्टर-5 में

बैसाखी उत्सव-2023 होगा शुक्रवार की शाम यवनिका सेक्टर-5 में

पंचकूला: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा 14 अप्रैल, शुक्रवार को बैसाखी उत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा। इस उपलक्ष्य में यवनिका ओपन एयर थियेटर सेक्टर -5 पंचकूला में शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जिले के डीसी महावीर कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हरियाणवी लोक गीत, रागनी, हरियाणवी लोकनृत्य, मिट्टी जलियांवाले बाग की (लघु नाटिका) के अलावा एक दिवसीय चित्रकला तथा मूर्तिकला तथा कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रवेश निशुल्क होगा।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...