Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized घर पर मिलेगी सेवा, आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने नहीं जाना...

घर पर मिलेगी सेवा, आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने नहीं जाना होगा आधार सेंटर

जल्द ही आधार कार्डं धारकों को आधार से संबंधित कई कामों के लिए सरकार से अधिकृत आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने आधार से जुड़ी सभी सेवाओं को डाकियों के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। अभी तक तो नया आधार कार्ड बनवाने और आधार कार्ड में किसी भी तरह के अपडेट कराने के लिए लोगों को आधार सेंटर ही जाना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार, आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीआई अभी डाकियों को ट्रेनिंग दे रहा है। पहले चरण में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए काम कर रहे तकरीबन 48 हजार ऐसे डाकियों को ट्रेनिंग देकर आधार से जुड़ी काम करने की अनुमति दी जाएगी जो देश के दूर-दराज के हिस्सों में काम करते हैं। दूसरे चरण में अन्य डेढ़ लाख डाक कर्मचारियों को कवर किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...