Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश

दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए सख्ती बढ़ाई गई है. अब दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तर पूरी तरह बंद करने का आदेश आया है. सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने यह आदेश दिया है. अभी प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे और 50 फीसदी स्टाफ ऑफिस जाता था. DDMA ने और सख्त पाबंदियां भी लागू की हैं. आदेश के तहत दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद किए गए हैं. अब रेस्टोरेंट और बार भी 50% क्षमता के साथ खुले हुए थे. दफ्तरों की बात करें तो सिर्फ Exempted Category/Essential Services के प्राइवेट दफ्तरों को इस नियम से छूट होगी. दिल्ली में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले ही काफी सख्ती की गई है. इसमें नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया था. लेकिन इसका ठोस परिणाम देखने को फिलहाल नहीं मिला है.

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...