Sunday, June 21, 2026
Home Uncategorized बाइक के लिए लोन लेना हुआ आसान, घर बैठे मिलेगी 3 लाख...

बाइक के लिए लोन लेना हुआ आसान, घर बैठे मिलेगी 3 लाख तक की रकम, जानिए कैसे …

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने प्री-अप्रूव्ड टू-व्हीलर लोन योजना ‘SBI Easy Ride’ शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना की सबसे खास बात ये है कि योग्य ग्राहक बिना बैंक शाखा गए ही लोन पा सकते हैं. दरअसल ग्राहक YONO ऐप के जरिए एंड-टू-एंड डिजिटल टू-व्हीलर लोन का बेनेफिट ले सकते हैं. कस्टमर अधिकतम तीन लाख रुपए के टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 4 वर्ष की मैक्सिमम ड्यूरेशन के लिए 3 लाख के लोन पर 10.5% प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज देना होगा. इस स्कीम में मिनिमम लोन अमाउंट 20,000 रुपये तय की गई है.

‘SBI Easy Ride’ की खासियत

‘एसबीआई ईज़ी राइड’ के तहत आसान ब्याज दरों पर 3 लाख तक का लोन मिलेगा.
पात्रता के हिसाब से गाड़ी की ऑन-रोड कीमत का 85% तक का लोन मिलेगा. अधिकतम 48 महीनों की अवधि के लिए ये लोन दिया जा रहा है.
लोन की राशि डीलर के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.
SBI के ग्राहक बैंक शाखा में गए बिना YONO ऐप के माध्यम से एंड-टू-एंड डिजिटल टू-व्हीलर लोन का फायदा ले सकते हैं.

एसबीआई का कहना है कि मौजूदा डिजिटल बदलाव के बीच एसबीआई, योनो ऐप के जरिए ग्राहकों को उनके घर तक बैंकिंग की सुविधा देने का प्रयास करता है. करीब चार साल पहले नवंबर 2017 में लॉन्च हुए YONO ऐप ने 89 मिलियन डाउनलोड और 42 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ ग्राहकों के बीच बड़ी मौजूदगी दर्ज कराई है. SBI ने YONO पर 20 से अधिक कैटेगरीज में 110 से अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है.

- Advertisment -

Most Popular

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत… 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई...

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...