Sunday, June 21, 2026
Home Uncategorized T20 WC, Ind Vs Pak: कोहली बोले- पाकिस्तान की टीम मजबूत, उनके...

T20 WC, Ind Vs Pak: कोहली बोले- पाकिस्तान की टीम मजबूत, उनके पास भी गेमचेंजर

टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच खेला जाना है. इस महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विराट कोहली ने कहा है कि हम इस मैच के लिए बिल्कुल तैयार हैं, हम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मैच में जाएंगे. साथ ही भारतीय कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम भी काफी मजबूत है.

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैच को लेकर सवाल किया और रिकॉर्ड्स की बात कही तब विराट कोहली बोले कि हम कभी भी रिकॉर्ड की बात नहीं करते हैं, पहले क्या हुआ है

‘पाकिस्तान की टीम काफी मज़बूत’

भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि मैच वाले दिन आप कैसे खेलते हैं, सबकुछ उसपर निर्भर करता है. पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत टीम है, उनके खिलाफ आपको अपना बेस्ट ही खेलना पड़ता है. पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेम को पलट सकते हैं, हमें अपने प्लान पर फोकस करना होगा.

टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों को लेकर विराट कोहली ने कहा कि वर्ल्डकप में आपको अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, जिनसे हम पहले नहीं खेलते हैं. बायो-बबल को लेकर खिलाड़ियों से बात करना जरूरी है, क्योंकि लगातार क्रिकेट खेलना मुश्किल होता है.

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को होना है, भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला स्पेशल है, क्योंकि लंबे वक्त के बाद दोनों मुल्कों के बीच कोई मैच होने जा रहा है. पाकिस्तान ने मैच से पहले ही अपने 12 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है.

- Advertisment -

Most Popular

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत… 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई...

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...