Monday, November 2, 2026
Home National अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन नए सदस्य शामिल किए गए हैं। नए शामिल होने वाले सदस्यों में मदन मोहन पांडेय अयोध्या के, महेश भागचंदका दिल्ली के और निर्मला यादव अयोध्या से हैं। बैठक में अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती समेत अन्य ट्रस्टी पहुंचे हैं। बैठक को लेकर अयोध्या में पहले से ही हलचल बनी हुई थी।

बैठक में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) के चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप चुकी है। रिपोर्ट में तीन नामों का पैनल दिए जाने की जानकारी है। अब ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर विचार-विमर्श के बाद सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। बैठक के दूसरे चरण में ट्रस्ट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...