राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है. आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, लेकिन कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ गए.
आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.


