Wednesday, July 1, 2026
Home Uncategorized पंचकूला से अयोध्या तक बस सेवा हुई शुरू

पंचकूला से अयोध्या तक बस सेवा हुई शुरू

पंचकूला। हरियाणा रोडवेज़ ने शुक्रवार से पंचकूला से अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरूआत की। ये बस वाया दिल्ली चलेगी। इसे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वे खुद भी बस में सवार हुए। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत कुछ पार्षद, शहर के गणमान्य लोग और हरियाणा रोडवेज के अधिकारी भी मौजूद थे। गुप्ता ने बताया कि ये बस पंचकूला से ९५९ किलोमीटर का सफर तय कर अयोध्या धाम पहुंचेगी। बीच में दिल्ली, आगरा व लखनऊ भी आएंगे। लिहाजा इन शहरों में जाने वाले लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी इच्छा थी कि पहली बस से वे भी अयोध्याधाम के दर्शनों के लिए जाते लेकिन ऊपर से आदेश हैं कि वीआईपी एंट,ी नहीं होगी। आमजन को ही आने दिया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...