Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized सीएम हरियाणा ने जन्मदिन पर दिया 896 युवाओं को रोजगार का गिफ्ट

सीएम हरियाणा ने जन्मदिन पर दिया 896 युवाओं को रोजगार का गिफ्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज जन्मदिन है। इस मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 896 युवाओं को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार का गिफ्ट दिया। यानी वे नौकरी पा गए हैं। इसके लिए उन्होंने आनलाइन क्लिक किया।
उधर, मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री निवास पर हवन का आयोजन किया गया और साधु-संतों ने उन्हें मुबारकबाद व आशीर्वाद दिया, वहीं, मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए विधानसभा हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ पहुंचे, और बहुत से राजनेता व शुभचिंतक पहुंचे व पहुंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने आज हरियाणा बाल कल्याण परिषद को अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए 2 करोड़ यपए देने का एलान भी किया।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...