Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized चंडीगढ़ में डीएल - आरसी बनवाना हुआ आसान

चंडीगढ़ में डीएल – आरसी बनवाना हुआ आसान

चंडीगढ: शहऱ के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी की आरसी बनवाने के लिए अब आसानी हो गई है। लोग घर-आफिस बैठे कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यानी अब सेक्टर-17 आरएलए दफ्तर में जाकर लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। आरएलए ने फॉर्म से लेकर फीस तक जमा करने की सुविधा ऑनलाइन कर दी है। साथ ही 31 मई से 14 सेवाओं के लिए ऑफलाइन एपाइंटमेंट को भी बंद किया जा रहा है।
यानी अब 14 सेवाओं में फाइल व दस्तावेज जमा करवाने के लिए भी ऑनलाइन सिस्टम लागू कर दिया है। इससे काम में पारदर्शिता आएगी और लोगों के काम भी समय पर होंगे। इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
कोई भी व्यक्ति आरएलए की 14 मुख्य सेवाओं के लिए पोर्टल https://parivahan.gov.in/parivahan/ या mParvahan मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है, इस संबंध में लोगों की सहायता के लिए विभाग ने एक मैनुअल भी तैयार किया है, जिसे कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://chdtransport.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए लोग आरएलए की हेल्पलाइन 0172-2705270 या 0172-2706270 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...