Wednesday, November 5, 2025
Home Uncategorized तपिश की मार 17 अप्रैल तक, 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री...

तपिश की मार 17 अप्रैल तक, 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक

चंडीगढ़: चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में मौसम बदल तेजी से बदल रहा और तापमान बढऩे लगा है। दिन के साथ अब रात के समय में भी गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। अब बारिश की गतिविधियों की संभावना भी नहीं है। वहीं पंजाब के कुछ हिस्सों में लोगों को गर्मी से कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाएंगे और तेज हवाएं चलने से पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। 15 अप्रैल तक शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...