Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized बैंक लोन महंगे नहीं होंगे

बैंक लोन महंगे नहीं होंगे

चंडीगढ़: रिजर्व बैंक आफ इंडिया यानी आरबीआई ने गुरुवार को रेपो रेट में बढ़ौतरी न करने का फैसला किया है। यानी ब्याज दर 6.50 प्रतिशत ही बनी रहेगी। इससे पहले बैंक ने रेपो रेट में लगातार 6 बार इजाफा किया था। जानकारी के अनुसार, वीरवार को आरबीआई के फैसले से पहले एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे थे कि रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड समेत दुनिया के तमाम सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ाई थीं।

बताया गया कि रिजर्व बैंक ने बीते एक साल में लगातार 6 बार ब्याज दरें बढ़ाने के बाद बढ़ोतरी रोकी है। आरबीआई ने 2022-23 में 6 बार में ब्याज दरों में 2.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। पिछले वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब क्रक्चढ्ढ ने रेपो रेट को 4त्न पर स्थिर रखा था, लेकिन 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40प्रतिशत बढ़ाकर 4.40प्रतिशत कर दिया। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था।
इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50प्रतिशत इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40प्रतिशत से बढ़कर 4.90प्रतिशत हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50प्रतिशत बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40प्रतिशत पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दरें 5.90प्रतिशत हो गईं। फिर दिसंबर में 6.25प्रतिशत पर पहुंच गईं। इसके बाद फरवरी 2023 में ब्याज दरें 6.25प्रतिशत से बढ़ाकर 6.50प्रतिशत कर दी गईं थीं।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...