Tuesday, November 4, 2025
Home Uncategorized हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के सुभाष बराला ने नामांकन...

हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के सुभाष बराला ने नामांकन पत्र दाखिल किया

चंडीगढ़: हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका बिना किसी परेशानी के चुना जाना तय माना जा रहा है। यानी बराला राज्यसभा मेंबर बन गए समझो। जानकारी के अनुसार, वे प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के साथ विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में नामांकन भरा और सक्षम अथारिटी को दिया। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। भाजपा ने रविवार को ही सुभाष बराला को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। वे मुख्यमंत्री के करीबी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2019 में बराला के विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हाल ही में उन्हें किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि बराला के मुकाबले में यदि कोई और उम्मीदवार नामांकन नहीं करेगा तो बराला का निर्विरोध चुना जाना तय है। उन्हें वीरवार को ही विजयी घोषित किया जा सकता है। यदि कोई नामांकन करता भी है तो तब भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के 41 विधायक हैं। जजपा के साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मौजूदा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...